भगौड़ा तस्कर काबू, न्यायिक हिरासत में भेजा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 08, 2018 - 01:04 PM (IST)

मोगा(आजाद): मोगा पुलिस ने एक भगौड़े तस्कर को काबू किया है। गिरफ्तार किए गए भगौड़े तस्कर निर्मल सिंह उर्फ निम्मा निवासी गांव सिरसिड़ी को मैहना पुलिस द्वारा 17 अगस्त, 2017 को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह अपने एक अन्य साथी वीरकरण उर्फ झीमा निवासी गांव सिरसिड़ी के साथ तखानवध के नजदीक पुल सुआ के पास जा रहा था।

 

मैहना पुलिस ने उक्त दोनों को शंका के आधार पर गिरफ्तार करके निर्मल सिंह निम्मा से 260 ग्राम नशीला पाऊडर तथा उसके साथी झीमा से 245 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद किया गया था और उक्त दोनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में निर्मल सिंह निम्मा को माननीय अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित किया गया था। उसे कमालके पुलिस चौकी के प्रभारी सहायक थानेदार गुभङ्क्षलद्र सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। उसे आज माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

swetha