हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल

punjabkesari.in Saturday, Jun 16, 2018 - 12:36 PM (IST)

मोगा(आजाद): गांव जय सिंह वाला के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर सुखदेव सिंह (60) निवासी गांव घल्लकलां की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र कर्मजीत सिंह बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया।

थाना बाघापुराना के सहायक थानेदार कुलवंत सिंह के अनुसार सुखदेव सिंह जो धान छिलका यूनियन का अध्यक्ष था, आज अपने बेटे कर्मजीत सिंह के साथ गांव जय सिंह वाला में धान छिलके का ट्रक भरवाने हेतु मोटरसाइकिल पर जा रहा था। रास्ते में एक ट्रैक्टर के पीछे 2 ट्रालियां जा रही थीं, जिन्होंने इनके मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। उक्त हादसे में सुखदेव सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया।जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि घायल कर्मजीत सिंह के बयानों पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी और सुखदेव सिंह के शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने उपरांत परिजनों को सौंपा जाएगा। जानकारी के अनुसार पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रालियों को अपने कब्जे में ले लिया है।

swetha