पैड से गिरने से मिस्त्री की मौत

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 10:48 AM (IST)

मोगा(आजाद): समीपवर्ती गांव चडि़क में पैड से गिरकर घायल हुए राज मिस्त्री की मौत हो गई।

इस संबंध में थाना चडि़क के सहायक थानेदार दिलदार सिंह द्वारा मृतक के पिता उजागर सिंह के बयानों पर अ/ध 174 की कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार मृतक 2 बच्चों का पिता था।  जब वह अपने पड़ोस में एक मकान का निर्माण कर रहा था तो अचानक काम करते समय पैड से गिर पड़ा तथा घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल मोगा में रखा गया है।  

Punjab Kesari