पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, 13 लोग नामजद

punjabkesari.in Tuesday, May 22, 2018 - 03:08 PM (IST)

बधनी कलां (बब्बी): जिले के गांव रामा में पुरानी रंजिश के चलते हुए लड़ाई-झगड़े में पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के 13 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस संबंधी बलविंद्र सिंह पुत्र गुरनाम सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मेरे बेटे कमलजीत सिंह से गोरा सिंह निवासी रामा व एक अज्ञात व्यक्ति बेरहमी से मारपीट कर रहे थे, जो बाद में वहां से भाग गए। बाद में जब हम गोरा सिंह के घर शिकायत करने के लिए गए तो वहां पहले से ही मौजूद कमलजीत कौर पत्नी सुखविंद्र सिंह, परमजीत कौर विधवा सुखविंद्र सिंह, गोरा सिंह पुत्र सुखविंद्र सिंह, दर्शन सिंह पुत्र भाग सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनसे मारपीट की गई। इस पर उन्हें निहाल सिंह वाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

क्या कहता है दूसरा पक्ष
इस झगड़े से संबंधित दूसरे पक्ष के सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल कमलदीप कौर, गोरा सिंह व दर्शन सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बलविंद्र सिंह के परिवार वालों ने अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर उनके घर आकर उन्हें बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया तथा बाद में वहां से भाग गए। इस पर लोगों द्वारा उन्हें मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया।

Anjna