पराली को लगाई आग, 18 पर मामले दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Nov 03, 2019 - 12:50 PM (IST)

निहाल सिंह वाला/बिलासपुर(बावा/जगसीर): ग्रीन ट्रब्यूनल के फैसले पर सख्ती से अमल करते हुए थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने पराली को आग लगाने वाले 18 किसानों पर मामला दर्ज किया है। सब डिवीजन मैजिस्ट्रेट निहाल सिंह वाला के आदेशों पर थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने हरप्रीत कौर पत्नी गुरचरन सिंह, महिन्द्र सिंह पुत्र गुचरन सिंह, राम सरूप पुत्र लाल चंद, छिन्द्रपाल कौर पत्नी राम सरूप, साधू सिंह पुत्र करतार सिंह सभी निवासी गांव हिम्मतपुरा, संत सिंह पुत्र करतार सिंह, सुरजीत कौर पत्नी रूप सिंह, गुरजंट सिंह पुत्र रुप सिंह, जगजीत सिंह पुत्र रुप सिंह, मोहन सिंह पुत्र चरनजीत सिंह, रामबख्श सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, हरभजन सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी तख्तुपुरा, अमनदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह माछीके, मेजर सिंह पुत्र बंत सिंह, हरबंस सिंह पुत्र भाग राम, मनजीत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी सैदोके, गुरजंट सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी बिलासपुर, मनजिन्द्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी खोटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरी तरफ बिलासपुर के किसान जोगिन्द्र सिंह पुत्र चूहड़ सिंह निवासी गांव बिलासपुर के पुत्र जगसीर सिंह जग्गा ने पत्रकारों को अपना खेत दिखाते हुए बताया कि उसने पराली को आग नहीं लगाई है, लेकिन अधिकारियों ने उसको गलत ढंग से नामजद किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News