रंजिश के चलते 2 पक्षों में झगड़ा, पार्षद सहित 2 घायल

punjabkesari.in Wednesday, May 23, 2018 - 08:05 AM (IST)

मोगा (आजाद): रंजिश के चलते पुरानी कचहरी के पास 2 पक्षों के मध्य हुए लड़ाई-झगड़े में अकाली पार्षद कृपाल सिंह को मारपीट कर घायल करने के अलावा उसकी कार के शीशे तोडऩे का मामला सामने आया है।

हालांकि उक्त झगड़े में दूसरे पक्ष का सुखदेव सिंह निवासी बुध सिंह वाला भी घायल हो गया। दोनों को सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया है।
सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल अकाली पार्षद कृपाल सिंह ने कहा कि वह अपने जीजा पटवारी रूप सिंह के साथ गाड़ी पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही वह थाना सिटी से थोड़ा आगे पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

Anjna