2 गुटों की लड़ाई में 2 घायल

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 07:37 PM (IST)

निहाल सिंह वाला/बिलासपुर(बावा/जगसीर): गांव धूड़कोट रणसींह में 2 गुटों की लड़ाई में थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने क्रॉस केस तहत दोनों गुटों के 8 व्यक्तियों को नामजद किया है। जगदेव सिंह पुत्र बलजिन्द्र सिंह निवासी धूड़कोट रणसींह ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि जब मैं अपने खेत का चक्कर लगाकर वापस आ रहा था, तो अजमेर सिंह पुत्र जग्गर सिंह, गुरमेल सिंह पुत्र जग्गर सिंह, गुरनेक सिंह पुत्र जग्गर सिंह व जसविन्द्र सिंह पुत्र गुरमेल सिंह ने मुझ पर डंडे, गंडासे, घोप तथा कृपाण से हमला कर दिया।

दूसरी तरफ जगसीर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गांव धूड़कोट रणसींह ने अपने बयानों में कहा कि जगदेव सिंह व जगदीश सिंह पुत्र बलजिन्द्र सिंह तथा जसवीर सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी गांव धूड़कोट रणसींह ने मिलीभगत करके रास्ते में उसको घेरकर कृपाण, गंडासे और डंडे से चोट मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने क्रॉस केस तहत दोनों गुटों के 8 व्यक्तियों को नामजद किया है। मामले की जांच सहायक थानेदार फैली सिंह कर रहे हैं।

Vaneet