आम आदमी पार्टी में शामिल हुए 30 परिवार

punjabkesari.in Saturday, Feb 29, 2020 - 06:35 PM (IST)

मोगा (संजीव): आम आदमी पार्टी की दिल्ली में हुई जीत को मुख्य रखते हुए तथा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान द्वारा पंजाब में पार्टी को मजबूत करने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत मोगा में हलका इंचार्ज नवदीप सिंह संघा के नेतृत्व में आज अलग-अलग पार्टियों को छोड़कर 30 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इनको हल्का इंचार्ज नवदीप सिंह संघा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का सिरोपा देकर शामिल किया गया। 

इस अवसर पर पार्षद गुरप्रीत सिंह सचदेवा, आम आदमी पार्टी के यूथ नेता अमित पूरी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर नवदीप सिंह संघा ने कहा कि शामिल होने वाले लोगो को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने के लिए कई गतिविधियां चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्दी ही पंजाब का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा 2022 के चुनावों में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए तथा पंजाब के लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा तथा सेहत सहूलते दिल्ली जितनी देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी पदाधिकारी व नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होता है उसका पार्टी में स्वागत है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News