50 ग्राम नशीले पाउडर सहित 1 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Nov 19, 2018 - 11:43 AM (IST)

निहाल सिंह वाला/बिलासपुर (बावा, जगसीर): डी.एस.पी. निहाल सिंह वाला सुबेग सिंह की हिदायतों पर थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने गश्त दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे 50 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद किया है। 

थाना प्रभारी निहाल सिंह वाला इंस्पैक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार सुखदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान गुरप्रीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी दीना साहिब से 50 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना निहाल सिंह वाला में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस तरह पुलिस ने निहाल सिंह वाला में दर्ज मामले में शामिल एक कथित आरोपी बिंदर सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी मल्लके को भी गिरफ्तार किया है।

bharti