7 किसान जत्थेबंदियों की कर्जा मुक्ति मुहिम जारी

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 12:15 PM (IST)

मोगा (गोपी): 7 किसान जत्थेबंदियों की बैठक किरती किसान यूनियन के अध्यक्ष निर्भय सिंह ढुडीके की अध्यक्षता में मोगा में हुई। किसान संघर्ष कमेटी पंजाब के कन्वीनर कंवलप्रीत सिंह पन्नू ने बताया कि जत्थेबंदियों द्वारा आरंभ की गई कर्जा मुक्ति मुहिम को तेज करने का फैसला किया गया है। इसके पहले पड़ाव के तहत 18 जनवरी को पंजाब भर के डी.सी. दफ्तरों के आगे धरने प्रदर्शन कर डी.सी. द्वारा मुख्यमंत्री पंजाब को मांग पत्र भेजे जाएंगे।

जत्थेबंदियों की मांग है कि खेती विरोधी सरकारी नीतियों के कारण सहकारी/व्यापारिक बैंकों, सूदखोर आढ़तियों, साहूकारों समेत निजी वित्तीय कंपनियों से मजबूरन लेने पड़े कर्जे मोडऩे से असमर्थ किसानों-मजदूरों के समूचे कर्जों पर लकीर मारी जाए। सरकार की ओर से घोषित 2 लाख रुपए के  फसली कर्जे माफ करने के  नाममात्र राहत नोटीफिकेशन की धारा 5.2 हटाकर 5 एकड़ तक सारे किसानों के लिए बिना शर्त धारा 5.1 अधीन ही लागू किया जाए। कर्जा लेने समय किसानों-मजदूरों की मजबूरी का नाजायज फायदा उठाकर हासिल किए हस्ताक्षर, अंगूठे वाले खाली चैक, परनोट, अष्टाम बैंकों तथा आढ़तियों से वापस करवाए जााएं। उपरोक्त दस्तावेजों की कानूनी मान्यता रद्द की जाए। 

खाली चैकों, परनोटों द्वारा किसानों पर अदालतों में चलते केस वापस लिए जाएं, किसानों की जमीनों की कुर्की नीलामी बंद की जाए, डा. स्वामीनाथन की सिफारिश मुताबिक लागत खर्चे से फसलों के भाव सी-2 फार्मूले मुताबिक डेढ़ गुना दिए जाएं। बाढ़ तथा ओलावृष्टि के अलावा घटिया बीजों, खादों, दवाइयों, घटिया बिजली प्रबंध तथा अन्य गैर-कुदरती आफतों द्वारा तबाह हुई फसलों का मुआवजा फसलों के औसत झाड़ के मूल्य बराबर दिया जाए।इस मौके पर सुखदेव सिंह, झंडा सिंह जेठूके, बूटा सिंह बुर्ज गिल, गुरदीप सिंह रामपुरा, हरजिन्द्र सिंह टांडा, बलदेव सिंह जीरा, गुरदीप सिंह वैरोके, अवतार सिंह मैहमा, संतोख सिंह तग्गड़ व जसपाल सिंह किरतोवाल भी हाजिर थे।

 

bharti