फतेहवीर को न बचाने के रोष में ''आप'' फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2019 - 03:40 PM (IST)

मोगा (गोपी राऊके): आम आदमी पार्टी की ओर से शहर के जोगिंदर सिंह चौक में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंक कर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

रोष प्रदर्शन को संबोधित करते आप के जिलाध्यक्ष एडवोकेट नसीब बावा ने कहा कि पिछले चार दिनों से गांव भगवानपुरा में कैबिनट मंत्री विजय इंद्र सिंगला वहां पर बैठकर लोगों को फतेहवीर सिंह के सुकुशल होने की बात कहकर गुमराह करते रहे। लेकिन मंगलवार सुबह जिस बोरवेल में फतेहवीर सिंह गिरा था, उसी बोरवेल से फतेहवीर सिंह को लोहे की छ़डी के साथ निकाला गया। अगर फतेहवीर सिंह सही सलामत था तो उसे उसी वक्त पी.जी.आई क्यों ले जाया गया। जबकि पी.जी.आई के डाक्टरों ने उसे अस्पताल पहुंचते ही मृतक घोषित कर दिया। 

उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह नैतिकता के आधार पर कैबिनट मंत्री विजय इंद्र सिंगला से कैबिनट रैंक का इस्तीफा लें व इस दुखद घटना में परिवार का हर संभव सहयोग करें। आप पार्टी के सदस्यों द्वारा फतेहवीर को बचाने में नकाम साबित हुए संगरूर का जिला प्रशासन व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करके नारेबाजी भी की गई। इस अवसर पर आप कार्यकर्ता पूनम नारंग, गुरकीरत लक्की, मनप्रीत रिंकू, गुरविंदर, कमलजीत आदि उपस्थित थे।

Mohit