सहायक थानेदार 8 हजार रुपए रिश्वत लेते काबू

punjabkesari.in Tuesday, Aug 20, 2019 - 06:47 PM (IST)

मोगा(आजाद)- विजिलेंस ब्यूरो मोगा द्वारा रिश्वतखोरों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो मोगा ने बधनी कलां के एक सहायक थानेदार को आठ हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया। 

जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो मोगा के डी.एस.पी. हरजिंदर सिंह ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो सीनियर कप्तान फिरोजपुर रेंज हरगोबिंद सिंह के निर्देशों पर विशेष मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें सुखदेव सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव बुर्ज दुन्ना ने शिकायत पत्र दिया था कि थाना बधनी कलां का सहायक थानेदार जगसीर सिंह उनसे आठ हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है। लेकिन वह रिश्वत नहीं देना चाहता था। 

डी.एस.पी. हरजिंदर सिंह ने कहा कि दर्शन सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी गांव बुर्ज दुन्ना (निहाल सिंह वाला) ने सुखदेव सिंह निवासी बुर्ज दुन्ना के खिलाफ किसी मामले में थाना बधनी कलां में शिकायत दी थी। जिसकी कार्रवाई सहायक थानेदार जगसीर सिंह द्वारा की जा रही थी। उसने सुखदेव सिंह को कहा कि वह उक्त मामला तुम्हारे पक्ष में कर देगा और उसने 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की, लेकिन आठ हजार रुपए में बात तय हुई। जिस पर उसने हमें सूचित किया। आज हमने समेत पुलिस पार्टी बधनी कलां जाकर सहायक थानेदार जगसीर सिंह को थाना के सामने एक दुकान में आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। जिसके खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरों फिरोजपुर में भ्रष्टाचार एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि कथित आरोपी को पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News