रंजिशन व्यक्ति पर किया हमला, मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Oct 27, 2021 - 05:47 PM (IST)

मोगा(आजाद): रंजिश के चलते हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा अंग्रेज सिंह निवासी गांव रामूवाला कलां पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। इस संबंध में मैहना पुलिस द्वारा 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में कैप्टन ने की प्रैस कॉन्फ्रैंस, नई पार्टी को लेकर किया ये ऐलान

इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार सुखपाल सिंह ने कहा कि पुलिस को दिए शिकायत पत्र में अंग्रेज सिंह ने बताया कि वह मनरेगा में काम करता था। रंजिश के कारण उसे निकाल दिया गया था और अब उसका माननीय अदालत में केस चल रहा है। उसने आरोप लगाया कि कुछ व्यक्ति उस पर केस वापस लेने के लिए दबाव डाल रहे थे। इसी कारण वह उसके साथ रंजिश रख रहे थे। उसने कहा कि जब वह जा रहा था तो अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों ने उसे घेर लिया और हमला कर बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो कथित आरोपी भाग गए। जांच अधिकारी ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News