कार की चपेट में आया बाइक चालक, मौत

punjabkesari.in Monday, Jan 13, 2020 - 04:27 PM (IST)

मोगा (आजाद): मोगा के नजदीकी गांव मंदर के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से रणजोध सिंह निवासी गांव खंभा की मौत होने का मामला सामने आया है। इस संबंधी कोटईसे खां पुलिस द्वारा हरसिमरतजीत सिंह निवासी गांव धर्म सिंह वाला की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच सहायक थानेदार मेजर सिंह द्वारा की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रणजोध सिंह मेहनत-मजदूरी का काम करता था। कुछ महीने पहले उसकी शादी हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती थी। गत 11 जनवरी को वह वापस कोटईसे खां की ओर आ रहा था। इस दौरान गांव मंदर के पास एक तेज रफ्तार कार ने रणजोध सिंह के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे रणजोध सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। रणजोध सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया था।

डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मैडीकल कालेज फरीदकोट रैफर किया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं कार चालक मौके से भागने में सफल हो गया। सहायक थानेदार मेजर सिंह ने बताया कि आज रणजोध सिंह के शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि कार चालक की तलाश जारी है।

Mohit