CIA स्टाफ ने गैंगस्टर से संबंधित 2 मुलजिम हथियारों सहित किए गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 11:58 AM (IST)

मोगा (ओंकार): मोगा के सी.आई.ए. स्टाफ ने गैंगस्टर के साथ सम्बन्धित 2 मुलजिमों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त मुलजिमों को सी.आई.ए. टीम के आधिकारियों ने मोहाली नंबर स्कार्पियो पी.बी. 65 ई 0222 समेत काबू किया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने इन मुलजिमों से 3 पिस्तौल 32 बोर, 5 जीवित कारतूस भी बरामद किए हैं जिनको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। मुलजिमों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की तरफ से इस मामले की जांच की जा रही है।

मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद पंजाब में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नाकेबन्दी कर दी है। पुलिस नाकेबन्दी दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले रही है और इस मामले की जांच कर रही है। 

बता दें कि बीते दिन मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला का दिन-दिहाड़े गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। इस कत्ल के मामले में पिता बलकौर सिंह के बयानों पर मानसा पुलिस ने एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है। पुलिस को दर्ज करवाई एफ.आई.आर. में पिता बलकौर सिंह ने बताया कि कई गैंगस्टर उनके पुत्र नूं फिरौती के लिए धमकियां देते थे। सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद पूरे देश में रोष की लहर फैल गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila