कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 09:35 PM (IST)

मोगा(आजाद): मोगा-बाघापुराना रोड पर गांव सिंघावाला में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से घायल हुए लक्ष्मण सिंह (50) की मृत्यु हो जाने का पता चला है। इस संबंध में थाना सिटी साउथ मोगा द्वारा मृतक के बेटे सुखजिंदर सिंह के बयानों पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच थाना चडि़क के हवलदार लक्ष्मण सिंह द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक लक्ष्मण सिंह पुत्र बलवीर सिंह जो गांव में ही कबाड़ की दुकान करता था।

आज सडक पर अपनी दुकान के आगे खड़ा था तो अचानक स्विफ्ट कार चालक ने लापरवाही से उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिस पर वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे तुरंत सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया। डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए फरीदकोट रैफर कर दिया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। हवलदार लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल मोगा में रखा गया, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। कार चालक की तलाश जारी है।

Vaneet