घरेलू विवाद के चलते पत्नी को पीटा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 17, 2018 - 10:09 AM (IST)

मोगा(आजाद): बठिंडा जिले के गांव लहरा मुहब्बत निवासी महिला ने अपने पति पर घरेलू विवाद के चलते मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है जिसे सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया है। 

 

पीड़िता ने कहा कि उसकी शादी जगराओं के नजदीकी गांव चकर में हुई है और वह 2 बच्चों की मां है। उसने अपने पति पर कई तरह के आरोप लगाए और कहा कि गत दिवस जब उसका पति किसी महिला से बात कर रहा था तो उसने उसका विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। उसके पति ने उसे बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। इस पर उसने अपने मायके वालों को सूचित किया जिन्होंने उसे अस्पताल में दाखिल करवा मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। 
 

swetha