बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने खुद को मारी गोली, मौत

punjabkesari.in Monday, Dec 09, 2019 - 05:24 PM (IST)

मोगा (आजाद): मोगा के नजदीकी गांव कोकरी कलां में आज सुबह बीमारी के चलते मानसिक परेशानी के कारण एक बुजुर्ग द्वारा गोली मारकर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना अजीतवाल के सहायक थानेदार राजधीम पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक थानेदार राजधीम ने बताया कि रविंदरपाल सिंह पुत्र सरमुख सिंह (75) जो काफी समय से बीमार था और उसकी दवाई भी चल रही थीं। जिस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। आज सुबह साढ़े 8 बजे के करीब उसने अपने घर में ही अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घर वालों को पता चलने पर पुलिस को सूचित किया गया। जांच अधिकारी ने कहा कि मृतक के बेटे नरेन्द्रपाल सिंह के ब्यानों पर आज अ/ध 174 की कार्रवाई करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News