मांगों को लेकर किसानों ने बरनाला बाईपास किया जाम, दिया धरना

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2022 - 10:37 AM (IST)

मोगा (गोपी राऊके): भारतीय किसान यूनियन पंजाब रजि. खोसा की ओर से आज मांगों को लेकर बुघीपुरा चौक, बरनाला बाईपास पर जाम लगाकर नारेबाजी की गई।

इस दौरान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह खोसा, सीनियर उपाध्यक्ष पंजाब गुरदर्शन सिंह कालेके, जिलाध्यक्ष सुखमन्द्र सिंह उगोके, प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह सलीना, प्रदेश उपाध्यक्ष जगजीत सिंह रनियां, प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह भलूरिया, ब्लाक अध्यक्ष निहाल सिंह वाला बलवीर सिंह धूड़कोट, ब्लॉक निहाल सिंह वाला-2 के अध्यक्ष जसवीर सिंह सैदोके, ब्लाॅक अध्यक्ष बाघापुराना सुरजीत सिंह विर्क, ब्लाॅक अध्यक्ष घलकलां गुरिंदर सिंह, जिला कैशियर कुलवंत सिंह जोगेवाला, मेजर सिंह कड़ाहेवाला, बलविंदर सिंह बी.ए. प्रदेश नेता ने मांगों का मुद्दा उठाया।

उन्होंने मांग की कि लम्पी स्किन बीमारी से मार गए पशुओं का मुआवजा राशि दिया जाए, महामारी दौरान बढ़िया सेवाएं देने वाले हजार के करीब वैटरनरी इंस्पैक्टरों और सेवादारों को पक्का किया जाए, खराब हुए धान व बासमती की गिरदावरी करवाकर 60 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए, पैदावार से कम धान की खरीद करने का फैसला वापस लिया जाए, गेहूं का उत्पादन कम निकलने से किसानों को हुए नुक्सान की पूर्ति के लिए 500 रुपए प्रति क्विंटल बोनस की राशि जारी की जाए, किसानी संघर्ष दौरान शहीद हुए किसानों के रहते परिवारों को मुआवजा राशि व उनके परिजनों को नौकरी तुरंत दी जाए, किसानी आंदोलन दौरान, कोविड या पराली जलाने संबंधी किसानों पर दर्ज केस रद्द किए जाए, 2022 में सफेद मक्खी व मच्छर से नरमे के हुए नुक्सान और दरियाओं के नजदीक एरिया में बाढ़ कारण हुए नक्सान का मुआवजा दिया जाए, बुड्ढे नाले के जहरीले पानी से फाजिल्का, अबोहर के किन्नुओं के बाग खत्म हो रहे हैं जिसकी स्पैशल जांच करवाकर किसानों को हुए घाटे की पूूर्ति की जाए, गन्ने की कीमत में बढ़ौत्तरी 470 रुपए लागत मूल्य को रखकर किया जाए, पंजाब में सरकारी नौकरियों में बाहरी राज्यों का हिस्सा खत्म कर नौकरियों में पंजाब के नौजवानों को लगाया जाए।

इस मौके पर तेज सिंह, गरविंदर सिंह, संत सिंह, काका सिंह, लखवीर सिंह, राजविंदर सिह गलोटी, भवनदीप सिंह, हरमन सिंह खोसा, सुखदेव सिंह दाता, सुखदेव सिंह कपूरे, गुरसेवक सिंह रतियां व अन्य किसान उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News