पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर 3 लाख की ठगी

punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 03:11 PM (IST)

मोगा (आजाद): फिरोजपुर निवासी सुखप्रीत सिंह को पंजाब पुलिस में सिपाही भर्ती करवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति द्वारा 3 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने जांच के बाद कथित आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

उच्च पुलिस अधिकारियों को दिए शिकायत पत्र में सुखप्रीत सिंह पुत्र गुरचरन सिंह निवासी गुरु नानक नगर कालोनी फिरोजपुर ने कहा कि वह 12वीं पास है। मोगा जिले के गांव नसीरेवाला निवासी उसके एक रिश्तेदार ने उसको कहा कि यदि वह पंजाब पुलिस में भर्ती होना चाहता है, तो मैं आपकी एक व्यक्ति के साथ बात करवा देता हूं। इस पर 2016 में मैं अपने रिश्तेदारों के पास गया तो उसने मेरी गुरप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गुरुसर धोदें मलोट के साथ मुलाकात करवाई, जिसने मुझे कहा कि उसकी पंजाब पुलिस के कई उच्चाधिकारियों के साथ जान-पहचान है। वह तुझे पंजाब पुलिस में सिपाही भर्ती करवा देगा।

इस पर 12 लाख रुपए खर्च आएगा। मेरे रिश्तेदार की उसके साथ जान-पहचान होने के कारण मैंने विश्वास कर लिया तथा उसको अपने सारे दस्तावेज तथा 3 लाख रुपए दिए। बाकी पैसे काम होने के बाद देने थे, जिसने भरोसा दिया कि जल्द ही तुझे ज्वाइङ्क्षनग लैटर मिल जाएगा, लेकिन बाद में वह टाल-मटोल करने लग गया। इस पर हमने उसके साथ बातचीत की, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस तरह मेरे साथ उसने सिपाही भर्ती करवाने के नाम पर 3 लाख की ठगी मारी है।

क्या हुई पुलिस कार्रवाई
उच्च पुलिस अधिकारियों के निर्देशों पर इसकी जांच एस.पी. आई. फरीदकोट द्वारा की गई। जांच दौरान जांच अधिकारी ने दोनों गुटों को अपना पक्ष पेश करने के लिए बुलाया। जांच के बाद शिकायतकत्र्ता के आरोप सही पाए जाने पर उन्होंने अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को भेजा। उक्त मामला मोगा जिले से संबंधित होने के कारण उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया, जिन्होंने कथित आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ थाना धर्मकोट में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आदेश दिया। इस मामले की अग्रिम जांच सहायक थानेदार सुरजीत सिंह की ओर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि कथित आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Anjna