NRI ने की करोड़ों की धोखाधड़ी

punjabkesari.in Sunday, Nov 11, 2018 - 09:56 AM (IST)

मोगा (स.ह.): एन.आर.आई. गुरचरन सिंह निवासी अहाता बदन सिंह मोगा के साथ जगह बेचने के मामले में 3 करोड़ 25 लाख रुपए की ठगी मारने वाले कथित आरोपी एन.आर.आई. कुलदीप सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर मोगा हाल आबाद गांव रौली को एन.आर.आई. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। 

इस संबंध में एन.आर.आई. थाना मोगा पुलिस द्वारा 16 मई 2018 को गुरचरन सिंह पुत्र लाभ सिंह की शिकायत पर कनाडा सिटीजन कुलदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार गुरचरन सिंह पुत्र लाभ सिंह हाल आबाद अमरीका द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को शिकायत पत्र दिए गए थे कि उसकी माता हर कौर के नाम 8 मरले 8 सरसाही जमीन कैंप भीम नगर में थी, जिसकी रजिस्ट्री उन्होंने उसे 27 जनवरी 1988 को उसके नाम करवा दी, लेकिन उसके अमरीका सिटीजन होने के कारण इंतकाल नहीं हो सका।

जब वह 2013 में भारत आई, तो उसकी मुलाकात कुलदीप सिंह तथा कर्मवीर सिंह के साथ हुई जिन्हें उसने अपनी जगह बेचने के लिए कहा कि उस जगह के बाहर तीन दुकानें हैं तथा पीछे रिहायश प्लाट है। इस पर उसका कुलदीप सिंह के साथ उक्त जगह का सौदा 3 करोड़ 60 लाख में हो गया। कुलदीप सिंह ने इकरारनामा करने के समय मनजीत सिंह निवासी मोगा नामक व्यक्तियों को खड़ा करके जाली हस्ताक्षर जारी किए तथा उसके नाम के हस्ताक्षर कर दिए। इकरारनामे के समय उसे 35 लाख रुपए मिले। इसके उपरांत उन्हें कोई पैसा नहीं दिया गया। कथित आरोपी ने माल विभाग तथा अन्य विभाग के अधिकारियों की कथित मिलीभगत से उसे कोई पैसे नहीं दिए। इस तरह कथित आरोपी ने अन्य के साथ मिलकर उक्त जगह की रजिस्ट्री भी अपने नाम करवा ली तथा उसे कुछ भी नहीं दिया तथा उसके साथ 3 करोड़ 25 लाख रुपए की ठगी मारी है। 

swetha