प्लाट की रजिस्ट्री किसी और के नाम करवाने पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jan 20, 2019 - 10:49 AM (IST)

बधनी कलां(बब्बी): बधनी कलां के एक व्यक्ति द्वारा बेचे हुए प्लाट की रजिस्ट्री किसी और के नाम करवाने के मामले में थाना बधनी कलां में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। राज सिंह पुत्र अजायब सिंह निवासी बधनी कलां ने विजीलैंस ब्यूरो पंजाब के मुख्य डायरैक्टर के पास चंडीगढ़ में की शिकायत में कहा था कि उसके पिता अजायब सिंह जो अनपढ़ थे, ने 2006 में 6 मरले का एक प्लाट बूटा सिंह से जुबानी तौर पर खरीदा था।

2007 में बूटा सिंह ने उसके पिता की अनपढ़ता का फायदा उठाते सिर्फ 3 मरले जमीन की ही रजिस्ट्री करवाकर दी तथा 3 मरलों की जानकारी का भी अनपढ़ होने के कारण इंतकाल नहीं करवाया था। मेरे पिता अजायब सिंह की 2009 में मौत हो गई, लेकिन बूटा सिंह ने हमारे साथ धोखाधड़ी करते 25 जून 2013 को वही 6 मरले का प्लाट दोबारा फिर किसी और को बेच दिया।

विजीलैंस विभाग के मुख्य डायरैक्टर द्वारा मामले को गंभीरता से लेते एस.एस.पी. मोगा को इस मामले में जरूरी कार्रवाई करने के लिए कहा गया था। उनके आदेशों पर डी.एस.पी. निहाल सिंह वाला व थाना बधनी कलां के पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई जांच उपरांत एस.एस.पी. मोगा के आदेशों पर बूटा सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी बधनी कलां के खिलाफ थाना बधनी कलां में धारा 420 अधीन मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। अगली कार्रवाई सहायक थानेदार मनजीत सिंह द्वारा अमल में लाई जा रही है।

Anjna