शराब की कंपनी खोलने के नाम पर ठगे लाखों, मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Dec 27, 2022 - 06:02 PM (IST)

मोगा (आजाद): बठिंडा निवासी सतनाम सिंह वालिया ने जालंधर निवासी एक व्यक्ति पर मोगा में शराब की कंपनी खोलने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच थाना सिटी मोगा के सहायक थानेदार बूटा सिंह द्वारा की जा रही है। 

जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में सतनाम सिंह वालिया ने कहा कि वह बठिंडा में बीयर बार चला रहा है। कथित आरोपी जसकरनजीत सिंह हेयर निवासी छोटी बारादरी जालंधर तथा उसके कुछ साथियों ने उसे कहा कि वह मोगा में शराब कंपनी खोलना चाहते हैं। इस पर उनकी बातचीत तय हो गई, तो उन्होंने कहा कि शराब कंपनी पर 1 करोड़ 30 लाख रुपए खर्च आएगा। मार्च 2019 में उन्होंने उससे 50 प्रतिशत हिस्सेदारी करने की बात की और उसने उन्हें 20 लाख 50 हजार रुपए दे दिए और मोगा में शोरूम भी ले लिया। बाद में उन्होंने धोखा किया और जब उसने पैसे वापस मांगे, तो टालमटोल करने लगे। जिला पुलिस अधीक्षक मोगा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच एस.पी.एस. को करने का आदेश दिया। शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए जाने पर जसकरनजीत सिंह हेयर के खिलाफ थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज किया गया। सहायक थानेदार बूटा सिंह ने कहा कि गिरफ्तारी बाकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kalash