दड़े-सट्टे का धंधा करने वाला नकदी सहित किया काबू, मामला दर्ज
punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 05:49 PM (IST)
मोगा (आजाद): दड़े-सट्टे का धंधा करने वालों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को उस समय सफलता मिली, जब थाना चड़िक के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में सहायक थानेदार मलकीत सिंह पुलिस पार्टी सहित देर रात दाना मंडी चड़िक के पास जा रहे थे। इस दौरान उनको गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि नंद लाल उर्फ नंदू निवासी डोगर बस्ती सरकार पत्ती चड़िक सरेआम आवाजें मारकर लोगों को दड़े-सट्टे की पर्ची लगाने के लिए कह रहा है। इस पर उन्होंने तुरंत बताई गई जगह पर छापेमारी करके उसे जा दबोचा और उसके पास से 11 रुपए नकदी के अलावा दड़े सट्टे के हिसाब का पर्चा तथा अन्य सामान भी बरामद किया गया। उसके खिलाफ थाना सिटी साऊथ मोगा में गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। सहायक थानेदार मलकीत सिंह ने बताया कि कथित आरोपी को पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

