हादसे में घायल रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी की मौत

punjabkesari.in Monday, May 13, 2019 - 11:40 AM (IST)

मोगा (आजाद): मोगा से थोड़ी दूर जी.टी. रोड पर चुगावां मौड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुए रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी अशोक कुमार (64) निवासी गांव कोकरी कलां की डी.एम.सी. लुधियाना में मौत हो गई। इस संबंध में थाना मैहना के थानेदार गुरजंट सिंह द्वारा मृतक के बेटे पवित्तरपाल शर्मा के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अशोक कुमार पुत्र तीर्थ राम निवासी गांव कोकरी कलां 8 मई को अपनी स्कूटी पर मोगा से गांव वापस जा रहा था। जब वह जी.टी. रोड पर चुगावां मोड़ के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गया और गंभीर घायल हो गया तथा स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसे उपचार हेतु डी.एम.सी. लुधियाना दाखिल करवाया गया था, वहां आज उसने दम तोड़ दिया। थानेदार गुरजंट सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल मोगा रखा गया है, जिसे आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

swetha