अज्ञात मजदूर की काम करते हुए हुई मौत

punjabkesari.in Tuesday, Feb 11, 2020 - 03:20 PM (IST)

मोगा (संजीव): आज सुबह स्थानीय कोल्ड स्टोर के इंचार्ज द्वारा एक मजदूर रेलवे अंडर ब्रिज से दिहाड़ी पर लाया गया था। जिसकी कोल्ड स्टोर पर काम करते हुए अकस्मात मृत्यु हो गई। कोल्ड स्टोर के इंचार्ज सुखमंदर सिंह ने बताया कि अज्ञात मजदूर को काम करते हुए अभी एक घंटा ही हुआ था कि अचानक उसके मुंह से झाग निकलने लगा। जैसे कि उसने कोई अधिक नशा कर लिया हो अथवा उसे दौरा पड़ा हो। हम अज्ञात मजदूर को तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल के शव घर में पोस्टमार्टम हेतु रखने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की ओर से जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News