जमीनी विवाद के चलते 2 पक्षों में खूनी झड़प, 2 घायल

punjabkesari.in Thursday, May 17, 2018 - 01:39 PM (IST)

मोगा (आजाद): थाना बाघापुराना अधीन पड़ते गांव लंघेयाना नवां में जमीनी विवाद के कारण 2 पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुए लड़ाई-झगड़े में सूबा सिंह तथा बलवीर सिंह घायल हो गए, जिनको सिविल अस्पताल मोगा व मैडीकल कालेज कालेज फरीदकोट में दाखिल करवाया गया। इस संबंधी जानकारी देते सहायक थानेदार सुखमंदर सिंह ने बताया कि सूबा सिंह एक एन.आर.आई. व्यक्ति की साढ़े 14 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर खेती करता है, लेकिन बलवीर सिंह पुत्र सौदागर सिंह कहता है कि उक्त जमीन में से 5 कनाल जमीन उसकी है। इसलिए वह सूबा सिंह को उक्त जमीन में खेती करने से रोकता था, जिस कारण लड़ाई-झगड़ा हुआ।

सूबा सिंह ने कहा कि बलवीर सिंह निवासी गांव लंघेयाना नवां, बलतेज सिंह निवासी गांव मैहरों व 3-4 अज्ञात व्यक्तियों ने उसको घेर लिया और तेजधार हथियार से घायल कर दिया। जब शोर मचाया तो हमलावर वहां से भाग गए। वहीं आरोपित बलवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि सूबा सिंह, सेला सिंह, कंवलजीत सिंह, काला सिंह जो इसके बेटे हैं, के अलावा जसविन्द्र सिंह पूना निवासी गांव लंघेयाना नवां ने उस पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार सुखमंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के कथित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिनकी गिरफ्तारी बाकी है।

Anjna