व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

punjabkesari.in Monday, May 13, 2019 - 04:25 PM (IST)

मोगा(आजाद): आज सुबह फिरोजपुर से चंडीगढ़ जा रही गाड़ी के आगे कूदकर अशोक कुमार उर्फ रिंटा (45) जो एक बच्ची का पिता था, ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे पुलिस चौकी के प्रभारी थानेदार जसवीर सिंह, सहायक थानेदार सुरजीत सिंह, हवलदारत्रिलोक सिंह तथा लाल सिंह पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस संबंध में रेलवे पुलिस द्वारा मृतक के भाई प्रेम कुमार निवासी रामगंज मंडी मोगा के बयानों पर अ.ध. 174 क की कार्रवाई की गई है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक अशोक रिंटा निवासी गली नंबर-1 रामगंज रांड मोगा एक प्राइवेट कालेज में कैंटीन चलाता था। कारोबार बंद होने के चलते वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते आज उसने फोकल प्वाइंट मोगा के पास फिरोजपुर से चंडीगढ़ जा रही ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

Vaneet