गर्मी से नाबालिग लड़के की मौत

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2019 - 09:56 AM (IST)

मोगा(आजाद): गांव भहोना निवासी 15 वर्षीय गुरजीत सिंह 9वीं कक्षा में पढ़ता था। आज जब उसके माता-पिता जो गांव के ही एक किसान बूटा सिंह के खेत में धान की पनीरी उखाड़ रहे थे, तो यह भी उनके साथ हाथ बंटाने लगा। तभी वह भीषण गर्मी के कारण बेहोश होकर खेत में ही गिर गया। उसे सिविल अस्पताल मोगा लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

थाना मैहणा के सहायक थानेदार हरजिंदर सिंह ने मृतक के पिता हरजिंदर सिंह के बयानों पर 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। सहायक थानेदार हरजिंदर सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

swetha