संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मृत्यु

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2019 - 11:37 PM (IST)

मोगा (आजाद): जिले के गांव चूहड़चक्क निवासी सुखदेव सिंह (35) जो दो बच्चों का पिता था, की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने का पता चला है। जिसका शव चूहड़चक्क की दाना मंडी से मिला। 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस चौकी बलखंडी के प्रभारी भलविन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतू सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया और परिजनों को सूचित किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक युवक का अपनी पत्नी के साथ विवाद चलता आ रहा था, जिस कारण वह करीब 4 वर्ष से अपने बच्चों को लेकर मायके घर चली गई थी। 

चौकी प्रभारी ने बताया कि आज मृतक की पत्नी निन्द्र कौर के बयानों पर अ.ध. 174 की कार्रवाई करने के बाद सिविल अस्पताल मोगा से शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

Mohit