नगर निगम मोगा काऊ सैस के करोड़ों रुपए वसूलने में हुआ ''फेल''

punjabkesari.in Thursday, Feb 21, 2019 - 11:13 AM (IST)

मोगा (गोपी): एक तरफ जहां नगर निगम मोगा के अधिकारियों ने हाऊस टैक्स या प्रापर्टी टैक्स न भरने वाले शहरवासियों के बकाया टैक्स वसूलने के लिए सख्त रुख अख्तियार किया हुआ है, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम मोगा सरकारी विभागों से काऊ सैस की करोड़ों रुपए की राशि वसूलने में फेल साबित हो रहा है। इस तरह की बनी स्थिति कारण नगर निगम की दोहरी कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं क्योंकि शहरवासी कहते हैं कि हजारों रुपए की बकाया खड़ी राशि संबंधी तो नगर निगम अधिकारी दुकानें तक सील कर देते हैं, जबकि करोड़ों रुपए की काऊ सैस की राशि की ओर निगम अधिकारियों का ध्यान ही नहीं है।

जानकारी के अनुसार 2016 से लेकर निगम ने 3 वर्षों दौरान लगभग 1.31 करोड़ रुपए की राशि काऊ सैस के नाम पर एकत्रित की है, जबकि निगम के प्रबंधों तहत चल रही चडि़क रोड गौशाला तथा किशनपुरा कलां के अलावा शहर में बेसहारा पशु पकड़कर गौशाला बीड़ सिखावाला में छोडऩे तक निगम का लगभग 12.21 करोड़ रुपए अब तक खर्च भी आ चुका है। हैरानी की बात है कि इतना पैसा खर्च करने के बावजूद शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त नहीं किया जा सका। शहर के हर गली-मोहल्ले में बेसहारा पशुओं की भरमार है।

Anjna