मोगा सैक्स स्कैंडल का प्रमुख गवाह गिरफ्तार, बताया जान का खतरा

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 10:54 AM (IST)

निहाल सिंह वाला/बिलासपुर(बावा/जगसीर): सी.आई.ए. स्टाफ बिलासपुर ने इंस्पैक्टर दिलबार अली तथा सहायक थानेदार चरनजीत सिंह की अगुवाई में निहाल सिंह वाला की अदालत द्वारा भगौड़ा करार दिए रंजीत सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है।

रंजीत सिंह भागीके मोगा सैक्स स्कैंडल का मुख्य गवाह है, जिसको माननीय अदालत की ओर से सख्त सुरक्षा भी दी गई थी लेकिन पी.ओ. होने के बाद उससे सुरक्षा वापस ले ली गई थी। थाना निहाल सिंह वाला में उसके खिलाफ उनके शैलर में चावलों में कथित गबन को लेकर मामला दर्ज किया गया था, जिसमें निहाल सिंह वाला की माननीय अदालत की ओर से उसे पी.ओ. करार दिया गया था। 

जिक्रयोग्य है कि मोगा सैक्स स्कैंडल राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया की सुर्खियां बना था, जिसकी जांच केन्द्रीय जांच एजैंसी सी.बी.आई. द्वारा की जा रही है।सुरक्षा वापस लेने के लिए दर्ज करवाए झूठे पर्चे : रंजीत सिंह इस संबंधी रंजीत सिंह भागीके से बातचीत करने पर उसने कहा कि वह मोगा सैक्स स्कैंडल का मुख्य गवाह होने के कारण पुलिस उसके साथ रंजिश रखती है क्योंकि उस केस में कई उच्च पुलिस अफसरों का नाम आया था। माननीय अदालत द्वारा मिली सुरक्षा वापस लेने के लिए उस पर कई झूठे पर्चे दर्ज करवाए गए। उसने कहा कि मेरी जान को पुलिस तथा राजनीतिक नेताओं से खतरा है, जो जेल में भी हमला करवा सकते हैं।

swetha