पीड़िता बोली-सौतेला पिता करता था छेड़छाड़, तंग आकर भागी थी घर से

punjabkesari.in Wednesday, Jan 09, 2019 - 01:49 PM (IST)

मोगा (आजाद): यहां की साढ़े 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले में मोगा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक गोलू का आज 4 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर उसे माननीय अदालत ने पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

वहीं नाबालिग ने माननीय अदालत में दर्ज करवाए बयान में अपने सौतेले पिता पर कथित तौर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इसके बाद थाना सिटी साऊथ पुलिस द्वारा पीड़िता के सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।थाना सिटी साऊथ के प्रभारी जतिंद्र सिंह ने बताया कि गत 31 दिसम्बर को नाबालिग लड़की के सौतेले पिता की शिकायत पर गोलू निवासी मोगा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि कथित आरोपी उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर फुसलाकर ले गया है। इस पर कथित आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले के कथित आरोपी को 3 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि नाबालिग लड़की को 6 जनवरी अबोहर के रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया था।

उसका सिविल अस्पताल मोगा से मैडीकल चैकअप करवाने के बाद उसे मोगा की माननीय अदालत में पेश किया गया था। वहां लड़की ने अपने परिजनों के साथ जाने से इंकार करते हुए अपने सौतेले पिता पर उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए और कहा कि उसने अपनी माता व परिवार के अन्य सदस्यों को भी इसकी जानकारी दी थी तथा वह अपने सौतेले पिता से तंग आकर घर से चली गई थी।थाना प्रभारी ने बताया कि माननीय अदालत में दिए गए बयानों को गंभीरता से लेते हुए लड़की के सौतेले पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी है। इस मामले की अग्रिम कार्रवाई सहायक थानेदार सुखपाल सिंह कर रहे हैं।

Vatika