मां का कातिल गिरफ्तार, अदालत ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 09:43 AM (IST)

निहाल सिंह वाला/बिलासपुर(बावा/जगसीर): गांव हिम्मतपुरा में अपनी मां कर्मजीत कौर का कत्ल करने वाले नशेड़ी बेटे सतविन्द्र सिंह समना को निहाल सिंह वाला की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आज उसको निहाल सिंह वाला की माननीय सब डिवीजनल ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट अमनदीप कौर की अदालत में पेश किया गया। पुलिस पार्टी ने बताया कि आरोपी के पास से अभी तक कत्ल में प्रयोग किए हथियार बरामद नहीं हुए हैं। माननीय जज अमनदीप कौर ने पुलिस से सहमत होते सतविन्द्र सिंह को 2 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

Edited By

Sunita sarangal