मातम में बदली शादी की खुशियां: DJ बंद करने को लेकर हुए विवाद में संचालक की हत्या

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2020 - 11:00 AM (IST)

मोगा (आजाद): मोगा के गांव कालेके में गत रात डी. जे. बंद करने को लेकर हुए झगड़े में कुछ हथियारबंद युवकों ने डी.जे. संचालक अवतार सिंह (25) निवासी बाघापुराणा की बेरहमी से हत्या कर दी। 

जानकारी के अनुसार गांव कालेके निवासी रूप सिंह के घर विवाह समागम में डी.जे. चल रहा था, उक्त डी.जे. बाघापुराना निवासी अवतार सिंह की तरफ से लगाया गया था। ज़िला प्रशासन की तरफ से रात 9:30 बजे तक डी.जे. चलाने की आज्ञा दी गई है, जिस पर अवतार सिंह ने डी. जे. बंद कर दिया, लेकिन गांव के एक लड़के गिंदी उर्फ गंजा ने डी.जे. संचालक अवतार सिंह को डी.जे. चलाने के लिए कहा। 

डी.जे. वाले के मना करने पर वह अपने साथ हथियारबंद लड़कों दविन्दर सिंह, सिमरजीत सिंह, गुरविन्दर सिंह, अमनदीप सिंह, सुखजिन्दर सिंह को अपने साथ ले आया, जिन्होंने अवतार सिंह को घेर लिया और उस पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया और अवतार सिंह को घायल हालत में बीती देर रात सिविल अस्पताल मोगा में दाख़िल करवाया, जिसने दम तोड़ दिया। हमलावर लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोषियों को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Vatika