जहरीली दवाई पीने से वृद्ध महिला की मृत्यु

punjabkesari.in Tuesday, Jan 28, 2020 - 03:12 PM (IST)

मोगा (संजीव): विगत कई वर्षों से बीमार 55 वर्षीय महिला द्वारा जिंदगी से परेशान होकर कोई जहरीली दवाई पीने से आत्महत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। थाना निहाल सिंह वाला के हेड कांस्टेबल जांच अधिकारी राजा सिंह ने बताया कि बलजीत कौर पत्नी नछत्तर सिंह निवासी गांव रणसी कला ने कल सुबह कोई जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला के पति का पहले ही देहांत हो चुका है तथा उसका बेटा करीब 6 माह से न्यूजीलैंड में रह रहा है। उसकी एक बेटी मृतक महिला के पास रहकर उसकी देखभाल करती है। 

हैड कांस्टेबल राजा सिंह ने बताया कि कल सवेरे जहर का सेवन करने पर उसकी बेटी तथा रिश्तेदारों ने उसे निहाल सिंह वाला के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों द्वारा करीब 3 घंटे उसका उपचार किया गया। जहां जिंदगी व मौत की लड़ाई लड़ते हुए महिला ने दम तोड़ दिया। जिस पर कल देर शाम उसका शव मोगा के मथुरा दास सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां आज उसकी बेटी सिमरदीप कौर के बयानों पर पोस्टमार्टम करवा शव वारिसों के हवाले कर दिया गया। रिश्तेदारों के अनुसार मृतक का बेटा न्यूजीलैंड से चल पड़ा है तथा उसके आने के उपरांत ही महिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Mohit