पुलिस की कार्रवाई, चोरी की स्कूटरी सहित एक काबू

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 06:01 PM (IST)

मोगा (आजाद): व्हीकल चोरों को काबू करने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत थाना सिटी साऊथ पुलिस द्वारा चोरी की एक्टिवा स्कूटरी समेत एक युवक को काबू किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी वरुण कुमार ने बताया कि जब सहायक थानेदार अजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए तेल फैक्टरी के पास जा रहे थे। 

इस दौरान उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि कुलविन्द्र सिंह उर्फ जस्सू निवासी ददू पत्ती गांव घल्लकलां मोटरसाइकिल, स्कूटर चोरी करके आगे बिक्री करने का आदी है। इस पर पुलिस पार्टी ने उसे जा दबोचा और उसके पास से चोरी की गई एक बिना नंबरी एक्टिवा स्कूटरी बरामद की। उसके खिलाफ थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News