बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की मृत्यु

punjabkesari.in Monday, Aug 12, 2019 - 04:23 PM (IST)

मोगा (आजाद): गत दिवस बाघापुराना-निहाल सिंह वाला रोड पर बेहोशी की हालत में मिले एक व्यक्ति की आज सिविल अस्पताल मोगा में मृत्यु हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना बाघापुराना के सहायक थानेदार बलधीर सिंह ने बताया कि गत दिवस बाघापुराना-निहाल सिंह वाला रोड पर स्थित एक होटल के पास एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। 

जिसे आसपास के दुकानदारों ने 108 एम्बुलैंस को सूचित किया। जिन्होंने उसे तुरंत सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया, लेकिन उक्त व्यक्ति बेहोशी की हालत में होने के कारण किसी को कुछ भी बता नहीं सका और आज उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल मोगा में रखा गया है और उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। 72 घंटे बीतने या पहचान होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Mohit