जहरीली दवाई पीने से 3 बच्चों के पिता की मौत

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 07:10 PM (IST)

मोगा (आजाद): वेदांत नगर मोगा निवासी कुलदीप सिंह (34) जो 3 बच्चों का पिता था, गलती से जहरीली दवाई पीने से मृत्यु हो जाने का पता लगा है। थाना सिटी साऊथ के सहायक थानेदार सुखपाल सिंह द्वारा मृतक की पत्नी मनदीप कौर के बयानों पर अ.ध. 174 की कार्रवाई की गई है। 

उन्होंने बताया कि कुलदीप सिंह जो प्राइवेट कार चालक था, को एक साल पहले हार्ट की शिकायत हुई थी और उसकी दवाई भी चल रही थी। इसी बात को लेकर वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। मृतक की पत्नी ने बताया कि गत 12 जनवरी को गलती से कोई जहरीली दवाई पी ली। जिस पर उसकी हालत बिगडऩे लगी, तो हमें पता चलने पर हमने उसे मोगा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। 

सहायक थानेदार सुखपाल सिंह ने कहा कि कुलदीप सिंह के शव को पोस्टमार्टम हेतू सिविल अस्पताल मोगा रखा गया है। जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Mohit