मसाला फैक्टरी में चोरी करने वाला गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 12:27 PM (IST)

मोगा(आजाद): जीरा रोड मोगा पर स्थित पारस मसाला फैक्टरी से मसाला पाऊडर चोरी करने वाले 1 व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

 

फैक्टरी के सुरक्षा कर्मचारी अमरीक सिंह की शिकायत पर कथित आरोपी गुरविन्द्र सिंह निवासी गांव चूहड़चक्क (कोटईसे खां) के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार गुरविन्द्र सिंह पुत्र लछमन सिंह मसाला फैक्टरी में काम करता है। जब वह ड्यूटी खत्म करने के बाद जा रहा था तो सुरक्षा कर्मचारी द्वारा जांच करने पर उससे 200 ग्राम मसाला पाऊडर बरामद किया गया। इस पर उन्होंने फैक्टरी मालिकों को जानकारी दी और पुलिस को सूचित किया। इस मामले की जांच कर रहे हवलदार जगसीर सिंह ने कहा कि पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

Punjab Kesari