भगौड़ा शराब तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 03:46 PM (IST)

मोगा (आजाद) : धर्मकोट पुलिस ने भगौड़े शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। 

 

हवलदार मलकीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बलविन्द्र सिंह उर्फ बिन्द्री निवासी गांव अमींवाल के खिलाफ 13 फरवरी 2015 को धर्मकोट पुलिस द्वारा एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसे अदालत ने 27 जुलाई 2017 को भगौड़ा घोषित किया था। अदालत द्वारा बार-बार तलब करने पर भी वह पेश न हुआ। आखिर पुलिस पार्टी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

अदालत के आदेशों की उल्लंघना करने पर उसके खिलाफ अ.ध. 174-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया है। यहां से उसे ज्यूडिशियल हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। 
 

Punjab Kesari