पूर्व विधायक महेश इन्द्र सिंह जिला कांग्रेस कमेटी मोगा के बने अध्यक्ष

punjabkesari.in Friday, Jan 11, 2019 - 04:28 PM (IST)

मोगा/निहाल सिंह वाला(गोपी, जगसीर, बावा): जिला कांग्रेस कमेटी मोगा का अध्यक्ष बनने के लिए कांग्रेस के नेताओं में पिछले लंबे समय से चल रही जोर-आजमाइश आज उस समय खत्म हो गई जब कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब के जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों में मोगा की कमान पूर्व विधायक महेश इन्द्र सिंह निहाल सिंह वाला के हाथ सौंप दी। 

गौरतलब है कि महेश इन्द्र सिंह निहाल सिंह वाला कांग्रेस के नेता रहे स्व. गुरचरण सिंह निहाल सिंह वाला के बेटे हैं तथा वह हलका बाघापुराना के विधायक भी रहे हैं। अपने पिता की जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तहत नियुक्ति पर पार्टी हाईकमान व रा’य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ सहित कांग्रेस पार्टी के नेताओं का धन्यवाद करते यूथ कांग्रेसी नेता एडवोकेट धर्मपाल सिंह डी.पी. ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी जिम्मेदारी को तनदेही से निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोगा जिले में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी सरगर्मियों को और तेज किया जाएगा।

Vatika