पंजाब सरकार धर्मकोट पर हुई मेहरबान, 8.50 करोड़ का पैकेज विकास कार्यों के लिए दिया

punjabkesari.in Friday, Feb 08, 2019 - 03:05 PM (IST)

धर्मकोट (सतीश): धर्मकोट शहर जो कि विकास के पक्ष से पिछड़ा हुआ था तथा जहां शहर की सबसे बड़ी समस्या शहर का खसता हालत बस अड्डा तथा न ही नौजवानों के लिए खेल स्टेडियम तथा न ही कोई पार्क, कम्यूनिटी हाल, इंडोर स्टेडियम की कमी तथा शहर के अधिकतर हिस्से सीवरेज से वंचित थे। शहरवासी काफी परेशान थे तथा उनको कई मुश्किलें आती थीं। इन मुश्किलों संबंधी समय-समय पर पंजाब के हरमन प्यारे अखबार पंजाब केसरी में शहरवासियों की मांग को लेकर खबरें प्रकाशित की गई। जिस पर राज्य की सरकार की ओर से धर्मकोट शहर के लिए दिल खोलकर ग्रांटें जारी की हैं। 

आज इस संबंधी प्रैस कांफ्रैंस दौरान नगर कौंसिल अध्यक्ष इंद्रप्रीत सिंह बंटी ने बताया कि हलका विधायक सुखजीत सिंह लोहगढ़ जो कि हर समय हलके के विकास के लिए प्रयत्नशील रहते हैं, उनके प्रयत्नों सदका मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेन्द्र सिंह तथा कैबिनेट मंत्री स्थानीय सरकारें नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से धर्मकोट शहर के विकास के लिए 8 करोड़ 50 लाख की राशि का विशेष पैकेज दिया है। जिस संबंधी नगर कौंसिल की ओर से जिन प्रोजैक्टों के लिए उनको बेनती की गई थी। उनके लिए मंजूरी दी गई है। इसके तहत शहर में जहां पिछले 40 साल से खसता हालत बस अड्डे को माडल बस अड्डा बनाया जाएगा, वहीं शहर में शहरवासियों के सैर करने के लिए 2 अति आधुनिक पार्क, नौजवानों के लिए अति आधुनिक खेल स्टेडियम, कम्यूनिटी हाल तथा इंडोर स्टेडियम का निर्माण नगर कौंसिल द्वारा करवाया जाएगा। 

इसके अलावा शहर के अधिकतर क्षेत्रों में अधूरे सीवरेज को पूरा किया जाएगा। अध्यक्ष बंटी ने बताया कि इन कार्यों के नींव पत्थर आते दिनों में हलका विधायक सुखजीत सिंह लोहगढ़ की ओर से रखे जाएंगे तथा आते एक साल में यह समूचे काम पूरी तरह मुकम्मल होकर लोकार्पण किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल द्वारा पिछले 1 साल से शहर में 3 करोड़ के करीब राशि खर्च करके शहर का विकास करवाया जा चुका है तथा अब मिली ग्रांअ से शहर का समूचा कायाकल्प होगा, जो भी वायदे शहरवासियों से किए गए थे, वह पूरे किए गए हैं तथा धर्मकोट शहर को नमूने का शहर बनाया जाएगा। 

उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेन्द्र सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू कैबिनेट मंत्री पंजाब तथा हलका विधायक सुखजीत सिंह लोहगढ़ का धन्यवाद किया। इस मौके उनके साथ मनजीत सिंह सभरा, सुखदेव सिंह, गुरपिन्द्र सिंह चाहल, निर्मल सिंह सिद्धू, सचिन टंडन, सुखबीर सिंह सुक्खा, चमकौर सिंह पार्षद, संदीप सिंह संधू, विक्की बजाज के अलावा अन्य हाजिर थे।
 

Mohit