मुंहबोले भाई ने बहन को बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Monday, Jul 02, 2018 - 12:14 PM (IST)

मोगा (आजाद): जिले की 19 वर्षीय युवती को उसके घर सगा भाई बनकर रहने वाला युवक ही उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया। परिजनों ने अपनी लड़की को ढूंढ निकाला, जिसने अपने साथ हुए कथित दुष्कर्म के बारे में जानकारी दी तो परिजनों ने सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया।

घटना की जानकारी मिलने पर महिला सहायक थानेदार राज कौर अन्य पुलिस कर्मचारियों सहित वहां पहुंची और पीड़ित युवती से पूछताछ करने के बाद कथित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती का भाई करीब 12 वर्ष पहले घर से लापता हो गया था, जिस पर उसके परिजनों द्वारा उसकी बहुत तलाश की गई। आखिर गांव झंडेयाना के एक तांत्रिक बाबा मुकंद सिंह ने कहा कि वह उनके बेटे को ले आएगा, जिस पर उसने 50 हजार रुपए ले लिए और गग्गू नामक युवक  जो गांव प्यारेयाना का था, उनके घर यह कहकर छोड़ा कि यह तुम्हारा बेटा है।

6 महीने गग्गू उनके घर उनका सगा बेटा बनकर रहा और आखिर उनकी लड़की को 2 जून को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब लड़की के परिजनों ने लड़के का पता किया तो उन्हें सुराग मिला कि वह गांव प्यारेयाना का रहने वाला था। वह ढूंढते हुए जब वहां पहुंचे तो बस स्टैंड के पास गग्गू लड़की के परिजनों को देखकर फरार हो गया, जबकि लड़की अपने माता-पिता के साथ घर आ गई, जिसे वह अपने साथ ले आए। उसने परिजनों को बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार राज कौर ने बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत पर मुकंद सिंह निवासी गांव झंडेयाना तथा गग्गू निवासी गांव प्यारेयाना के खिलाफ धोखाधड़ी, दुष्कर्म तथा अन्य धाराओं के तहत थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कथित आरोपियों की तलाश कर रही है।

Anjna