विवाह से आ रहे छोटे हाथी का हादसा, 1 की मृत्यु 6 जख्मी

punjabkesari.in Thursday, Dec 13, 2018 - 07:12 PM (IST)

निहाल सिंह वाला/बिलासपुर (बावा/जगसीर): गांव हिम्मतपुरा में एक छोटा हाथी पलट जाने पर एक व्यक्ति की मौत तथा 6 के जख्मी हो जाने का समाचार है। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मजदूर परिवार गांव हिम्मतपुरा में एक विवाह में शामिल होकर वापस निहाल सिंह वाला को छोटे साथी पर सवार होकर जा रहा था कि गड्ढे में टकराकर उक्त छोटा हाथी पलट गया। जिस कारण इस पर सवार जसवीर सिंह पुत्र लछमन सिंह निवासी निहाल सिंह वाला की मृत्यु हो गई तथा 6 महिलाएं, मर्द तथा जख्मी हो गए, जिनको इलाज के लिए मोगा तथा मैडीकल कालेज फरीदकोट भर्ती करवाया गया। जिनमें एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस चौकी बिलासपुर ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल पहुंचा दिया।

Mohit