सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो को मारी टक्कर

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2024 - 05:09 PM (IST)

मोगा : मोगा में आज लुधियाना-फिरोजपुर रोड़ पर उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब ऑटो में सवार लोग हादसे का शिकार हो गए। उक्त लोग गांव सलहिना से ऑटो में सवार होकर सुबह के समय जगराओ एक धार्मिक कार्यक्रम में जा रहे थे। 

इस दौरान मोगा हाईवे पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ऑटो में बैठी सवारियां काफी दूर तक जा गिरी। अच्छी बात यह रही कि हादसे के दौरान किसी तरह के जानी नुक्सान से बचाव रहा और सवारियों को मामूली चोटें आई है। घायल हुए लोगों को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर का कहना है कि सभी घाल लोग खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

News Editor

Kalash