मोटरसाइकिल व स्कूटर की टक्कर में तीन घायल, मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Jan 18, 2019 - 07:30 PM (IST)

निहाल सिंह वाला, बिलासपुर (बावा, जगसीर): मोटर साइकिल व स्कूटर की टक्कर में दो व्यक्तियों के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। एक को गंभीर हालत में लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल कुलदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी तख्तूपुरा ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि वह अपने मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने गांव तख्तूपुरा को जा रहा था को रास्ते में कथित आरोपी ने अपना स्कूटर बड़ी तेज रफ्तार तथा लापरवाही से चलाकर सामने से उसके मोटर साइकिल में टक्कर मारी। 

जिससे गंभीर घायल हो गया तथा मोटर साइकिल का भी नुकसान हो गया। स्कूटर सवार व उसके पीछे बैठा व्यक्ति भी घायल हो गए। कुलदीप सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल निहाल सिंह वाला दाखिल करवाया गया, जहां आस्था अस्पताल मोगा व मोगा से डी.एम.सी. अस्पताल लुधियाना रैफर कर दिया गया। थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने पीडि़त कुलदीप सिंह के बयानों पर दर्शन सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी बिलासपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

Mohit