प्रेमी जोड़े को ढूंढने के लिए पुलिस ने की हिम्मतपुरा गांव में सर्च

punjabkesari.in Thursday, Apr 26, 2018 - 01:27 PM (IST)

निहाल सिंह वाला/बिलासपुर(बावा/जगसीर): सिरसा के घर से भागे एक प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार करने के लिए सिरसा के ही एक एस.पी. रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में आज पुलिस पार्टी सारा दिन भगौड़े जोड़े की तलाश करती रही। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक प्रमुख परिवार की लड़की जो अपने प्रेमी के साथ कुछ दिनों से फरार बताई जा रही है। इस लड़की के परिवार के एक रिश्तेदार आई.पी.एस. अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम हलके के गांव हिम्मतपुरा में पहुंची।

उक्त प्रेमी जोड़े की मोबाइल लोकेशन गांव हिम्मतपुरा की आ रही थी, जिस कारण उक्त टीम गांव हिम्मतपुरा में पहुंची। उक्त आई.पी.एस. अधिकारी ने पुलिस चौकी बिलासपुर के अधिकारियों से भी बैठक की तथा उनके ध्यान में यह मामला लाया। लड़की को ले जाने वाला लड़का चंडीगढ़ का बताया जा रहा है।

Anjna