AISSF के अध्यक्ष के घर पर हुई गोलीबारी

punjabkesari.in Monday, Aug 20, 2018 - 05:20 PM (IST)

मोगा (पंजाब): शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर मोगा-अमृतसर राजमार्ग पर अखिल भारतीय सिख छात्र संघ (एआईएसएसएफ) के अध्यक्ष करनैल सिंह पीर मोहम्मद के घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।  

 पुलिस ने बताया कि आज तड़के मोहम्मद के पिता गुरचरण सिंह गांव के गुरुद्वारा से वापस लौटे, तब उन्होंने गोली के निशान को देखा। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त एआईएसएसएफ अध्यक्ष अपने घर पर मौजूद नहीं थे, हालांकि उनके पिता, पत्नी और अन्य परिजन घर में मौजूद थे।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News