पराली जलाने को लेकर 37 किसानों पर मामला दर्ज, 6 गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Nov 07, 2019 - 10:40 AM (IST)

मोगा (आजाद): जिला मैजिस्ट्रेट मोगा द्वारा लगाई पाबंदी के बावजूद जिले भर में किसानों द्वारा पराली को आग लगाई जा रही है। उक्त मामले में सख्त रुख अपनाते हुए 37 किसानों के खिलाफ सरकारी आदेशों की अवहेलना कर पराली को आग लगाने के आरोप तहत विभिन्न थानों में मामले दर्ज कर 6 को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना समालसर में सहायक थानेदार गुरनेक सिंह की शिकायत पर 11 किसानों करनैल सिंह, गुरतेज सिंह, दर्शन सिंह, रुपिन्द्र सिंह, लछमन सिंह, बलजीत सिंह, परमजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, सुखमंदर सिंह, हरबंस कौर, हरमिन्द्र सिंह सभी निवासी गांव रोडे के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।

इसी तरह थाना कोटईसे खां पुलिस द्वारा नायब तहसीलदार नरेन्द्र सिंह की शिकायत पर 9 किसानों गुरविन्द्र सिंह निवासी मस्तेवाला, गुरमेल सिंह, गुरविन्द्र सिंह निवासी चूहड़चक्क, लखविन्द्र सिंह, छिन्द्रपाल सिंह, बिन्द्र सिंह सभी निवासी कोट सदर खां, सरताज सिंह, बलविन्द्र सिंह, दर्शन सिंह निवासी उम्मरीयाना के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इस मामले की अग्रिम जांच सहायक थानेदार लखविन्द्र सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस ने 6 किसानों को गिरफ्तार किया है।

इसी तरह थाना कोटईसे खां पुलिस द्वारा नायब तहसीलदार नरिन्द्र सिंह की शिकायत पर 17 किसानों सुखदेव कौर, बलविन्द्र सिंह, रंजीत सिंह, शमशेर सिंह सभी निवासी उम्मीयाना, मुख्तियार कौर, वीर सिंह, बलवीर सिंह, बलतेज सिंह सभी निवासी चूहड़चक्क, बलविन्द्र सिंह, लछमन सिंह, कुलदीप सिंह, रघबीर सिंह, मोहन सिंह, गुरविन्द्र सिंह, सुखविन्द्र सिंह, जसविन्द्र सिंह, दयाल सिंह सभी निवासी गांव मनावां के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इसी मामले की जांच हवलदार जंगीर सिंह द्वारा की जा रही है।

swetha